Post Views 11
June 23, 2022
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर प्रत्येक बूथों पर जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी क्रम में भाजपा मां आशापुरा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कुमावत कॉलोनी के वार्ड 36 के 124 व 125 बूथ पर स्थानीय सामुदायिक भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार लाटा के मुख्य आतिथ्य में व स्थानीय पार्षद पिंकी कुमावत की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता भंडारी की तस्वीर पर माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लाटा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए उनके सिद्धांत और ओजस्वी विचार सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भंडारी द्वारा पार्टी को दिए गए योगदान को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की शपथ ली। इस दौरान मंडल पदाधिकारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पर व मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से पेंपलेट वितरित किए। इस मौके पर मंडल महामंत्री मुकेश घावरी, मंडल उपाध्यक्ष विजय दगदी, मंडल मंत्री कुंजबिहारी तोलंबिया, ओबीसी मोर्चा के अनिल जांगिड़, विनोद कुमावत, युवा मोर्चा महामंत्री राजू जांगिड़, मनप्रीत सिंह हुड्डा, रामाकिशन शर्मा, चंद्रकांता कुमावत, नीरू कुमावत, सरोज साहू ,संतोष कुमावत, अनिता कुमावत, सुनीता कुमावत, मंजू कुमावत, सरोज कुमावत, मुन्नी देवी कुमावत, राधा देवी कुमावत, त्रिलोक कुमावत, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह महाराणा प्रताप मंडल महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम के पश्चात मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल शासन के पत्रक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष राकेश नरूका ने मोदी सरकार की जनहित योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा इस पत्र के माध्यम से जनता के बीच प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पार्षद त्रिलोक शर्मा, सहसंयोजक नटवरलाल अरोड़ा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, रामेश्वर गहलोत, महामंत्री मंजू गहलोत, कोषाध्यक्ष शिखा गुप्ता, मंत्री सपना शर्मा, मंत्री गायत्री देवी साहू, पृथ्वीराज मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला देवी रावत, सरोज देवी और एडवोकेट मोनिका वर्मा व सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved