Post Views 11
May 20, 2022
जिला टोंक तहसील मालपुरा थाना हरिसिंह लाम्बा अंतर्गत गांव देवल के रहने वाले बुजुर्ग रामपाल के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके बैग से आधा किलो वजनी चांदी के कड़े चुरा लिए और फरार हो गया।
बुजुर्ग रामपाल ने बताया कि वह जेएलएन अस्पताल में दवा लेने आता है। कुछ दिन पहले जब आया था तब भी यही व्यक्ति उसे मिला और उसने बताया कि वह भूखा प्यासा है इस पर उसने उसे चाय पानी पिलाई और कुछ पैसे भी दिए। इसके बाद वह दूसरी बार भी उसे मिला इस बार भी उसने उसकी सहायता की। आज फिर तीसरी बार वही व्यक्ति मिला आज भी उसने सहायता की वही दोनों लोग ज्योतिबा फूले सर्किल के पास बैठे हुए थे तभी उक्त व्यक्ति ने उससे पानी मंगाया। रामपाल जब पानी लेने गया तो पीछे से उसके थैले में से आधा किलो वजनी चांदी के कड़े चुराकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस थाना पुलिस के जवान ने बुजुर्ग को अपने साथ थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved