Post Views 11
May 20, 2022
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री रमेश चंद मीना शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचें। मंत्री मीना ने सर्वप्रथम सुबह 9 बजे से चन्द्रवरदाई नगर स्थित स्टेडियम में राजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की कार्यशाला में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीविका मिशन से जुड़ी स्वाबलंबी महिलाओं के द्वारा बनाये गए उत्पादों को अवलोकन किया ओर उनकी हौसलाअफजाई की। इस समूह संबल संवाद कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की इस संभल संवाद कार्यक्रम में मंत्री रमेश चंद्र मीणा के साथ ही मसूदा विधायक राकेश पारीक कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह रलावता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved