Post Views 11
August 29, 2021
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्व. ऋषि उपाध्याय की जयंती पर राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरमान जैन द्वारा सेक्टर- 9, दशा माता पार्क में एक दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम विजयी टीम बजरंग क्लब, लकड़वास रही एवं द्वितीय विजेता टीम दशामाता क्लब रही। इस अवसर पीसीसी सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेशअध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ पीसीसी बाबूलाल जैन,एआईसीसी सदस्य दीपक मेवाड़ा,निवर्तमान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सिंह,अनुसूचित जाति कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश मेघवाल,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बबलू टाँक,पार्षद गोरव प्रताप,गोपाल नागर,विनोद जैन,मदन बाबरवाल,सूर्यप्रकाश उपाध्याय,पंकज उपाध्याय,दिलीप यादव,पंकज गुस्सर,विकास कछावा,प्रदीप पानेरी,दीपक जैन,चिराग़ शर्मा,लखन शर्मा,यशोदा वर्मा,रानु चोबिसा,युवा कांग्रेस प्रवक्ता सोरभ शर्मा,उदयपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष किशन डांगी, देवेंद्र सिंह,ओम डांगी,अमित श्रीवास्तव,विशाल परमार,हेमंत मेघवाल,उत्कर्ष मेनरिया एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved