Post Views 11
August 20, 2021
उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र के इंटाली क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 120 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 40 लाख बताई गई है। आरोपी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस के अनुसार वल्लभनगर के इंटाली क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां एक कार आई, उसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने कार को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब पीछा किया तो वे कार को वहीं छोड़कर भाग गए। यह कार गुजरात नम्बर की थी। तलाशी ली तो उसमें छह प्लास्टिक के कट्टों में 120 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। जब्त माल की कीमत करीब 40 लाख बताई गई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved