For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163499983
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

क़लमकार: आनासागर के पाथवे और एलीवेटेड रोड केबाटा तिराहे पर बड़ा फ़ैसला मुख्यमंत्री ने रोक

Post Views 21

April 1, 2021

विधायक सुरेश टांक आख़िर हुए काँग्रेस में शामिल मंत्री बनना तय उपचुनावों के बाद

आनासागर के  पाथवे  और एलीवेटेड रोड के  बाटा तिराहे पर बड़ा फ़ैसला  मुख्यमंत्री ने रोक लगाकर बैठाई जांच
विधायक सुरेश टांक आख़िर हुए काँग्रेस में शामिल मंत्री बनना तय_
उपचुनावों के बाद अजमेर ए डी ए के राजा ठारानी होंगे नए चेयरमेन_
                           सुरेन्द्र चतुर्वेदी
                         दोस्तों अप्रेल माह के पहले दिन की सबसे बड़ी ख़बर ये है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने आख़िर अजमेर के व्यापारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को विराम दे दिया है।बाटा तिराहे को लेकर उन्होंने फ़िलहाल निर्माण को आगे बढ़ाने पर रोक लगा दी है।उन्होंने आना सागर में स्मार्ट अधिकारियों द्वारा बनवाए जा रहे  पाथवे   पर भी रोक लगा दी है।पहली अप्रैल से ये दोनों काम बन्द कर दिए जाएंगे।
                   मुख्यमंत्री ने यह अहम फ़ैसला यू आई टी के पूर्व चेयरमैन धर्मेश जैन और उनके नवरत्नों जिनमें किशन गुप्ता, विकास अग्रवाल और कमल गंगवाल शामिल हैं, को ख़ुश करने के लिए किया है।
                       उन्होंने दोनों ही महत्वपूर्ण कामों को पहली अप्रैल से रुकवाने के आदेश जारी कर एक जांच समिति बनाई है जो फर्स्ट अप्रेल से अजमेर पहुँच कर जाँच शुरू कर देगी।
               इस समिति में कमल गंगवाल को व्यापारियों की तरफ़ से शामिल किया गया है।उनकी नेतागिरी को चमकाने के लिए सम्भवतया ऐसा किया गया है।
                        जाँच समिति एक साल में अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगी।समिति को स्पष्ठ निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जाँच अगले साल आज की ही तारीख़ तक पूरी कर ले।
                    इस जांच समिति में जे पी दाधीच को निगरानी के लिए विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है।वे  टापू और  पाथवे  को लेकर विभिन्न द्रष्टिकोणों से जाँच को आगे बढ़ाएंगे।
                       इसी बीच राजस्थान की राजनीति में उपचुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने नया पासा फैंका है।बेहद ख़ुफ़िया जानकारी के मुताबिक़ किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टांक को अज्ञात वास से निकालने के लिए कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है।
                      सुरेश टांक लंबे समय से इस उहापोह में थे कि वे अपनी मूल पार्टी भाजपा में जाएं या कांग्रेस में शामिल हों।दोनों ही पार्टी उनकी कोहनी में शहद लगा रही थीं।
              बाड़ेबंदी के मौसम में भाजपा ने उनको हथियाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।सचिन पायलट और गहलोत के अंतर्द्वंद  के बीच निर्दलीय विधायकों की संख्या बल पर क़ब्ज़ा करने के लिए कई तरह की शोशेबाज़ी हुई।सुरेश टांक का बाड़े बंदी के दौरान अचानक अज्ञातवास पर चले जाना चर्चाओं में रहा।
                   आज पहली अप्रैल को उनके काँग्रेस में शामिल होने की ख़बर से किशनगढ़ की ही नहीं पूरे राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
                        माना जा रहा है कि उपचुनावों के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो जाएगा।इसी दौरान मंत्री मंडल का विस्तार होना तय माना जा रहा है।विस्तार के पहले चरण में सुरेश टांक और राकेश पारीक का क़द मंत्री पद देकर बढ़ाये जाना तय है।
                     मन्त्री मंडल में रद्दोबदल के तहत चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को ग्रह मंत्री बनाए जाने की भी ख़बर छन कर आ रही है।
                  अजमेर विकास प्राधिकरण के लिए भी आज के दिन आपको अच्छी ख़बर दे रहा हूँ।
                 शहर के चर्चित उधोगपति राजा ठारानी को प्राधिकरण की गद्दी दिया जाना तय हो गया है।राजा ठारानी से पहले डॉ राजकुमार जयपाल,डॉ श्री गोपाल बाहेती के अतिरिक्त दीपक हासानी और जे पी दाधीच के नाम भी चर्चाओं में थे मगर आज पहली अप्रैल की सबसे पुख़्ता ख़बर है कि कई होटलों के संचालक और सतगुरू इंटरनेशनल के राजा ठारानी को प्राधिकरण के नया अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
                            ठारानी के अध्यक्ष बनाए जाने से उम्मीद की जा सकती है कि अजमेर को दुबाई की तर्ज़ पर स्मार्ट बनाया जा सकेगा।वे दुनियाभर की तरक़्की के प्रमाणिक जानकार और डवलपर माने जाते हैं इसलिए इसे अजमेर का सौभाग्य ही कहा जाएगा कि उनको इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है।
             आज के ब्लॉग को मैं अपने और शहरवासियों के लिए एक तोहफ़े से कम नहीं मानता।मार्च के गली सड़े मौसम के बाद पहली अप्रैल यानी फर्स्ट अप्रेल को मैंने आपको इतनी शानदार ख़बरों से जोड़ा है।
                  मुझे उम्मीद है कि पहली अप्रैल के इस ब्लॉग को आपने पसंद किया होगा।विदेशी ही सही मगर फर्स्ट  अप्रैल फूल  मुबारक़।


#1609


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved