For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116532045
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मौनी अमावस्या के दुर्लभ योग पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में लगाई डुबकी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 20-21 जनवरी को होगा अल्फ़ा-2026अरावली साहित्य महोत्सव का भव्य आयोजन |  Ajmer Breaking News: गत 11 दिसंबर को हाई सिक्योरिटी जेल की चेकिंग के दौरान हार्ड कोर बंदियों से मिले स्मार्ट वॉच और चार्जर मामले में 5 और बंदियों को किया गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी सेवा संस्थान और नया घर गुलाब बाड़ी के साथ तत्वाधान में 19 वां ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, 250 यूनिट रक्त एकत्रित करने का रखा लक्ष्य |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा "की रोल प्ले सेशन" कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारियों ने लिया भाग |  Ajmer Breaking News: थर्ड ग्रेड टीचर लेवल 2 का दूसरे दिन दो पारियों में हुआ एग्जाम, |  Ajmer Breaking News: लखन कोटडी इलाके में 244 स्थाई मतदाताओं का एस आई आर में नाम कटवाने को लेकर लोगों में आक्रोश,  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान के विद्यार्थियों ने जाना ग्रीन ग्रोथ का महत्व, प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, |  Ajmer Breaking News: खरेखड़ी रोड़ पुष्कर स्थित साईदत्त विकास साईधाम में रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर साई मंदिर का शुभारम्भ  विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत राजा साइकिल चौराहे के पास रेलवे क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: गूगल के कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से बनाई यूनियन

Post Views 11

January 5, 2021

शोषण के खिलाफ लड़ने का बनाया मन

दुनिया की टॉप टेक कंपनियों में शुमार गूगल में भी कर्मचारियों ने एक यूनियन बना लिया है। ये यूनियन कर्मचारियों के बेहतर वेतन, नौकरी की सुविधाओं, अच्छा वर्क कल्चर के लिए काम करेगा। 






गूगल के 225 इंजीनियरों कर्मचारियों ने सैन फ्रांसिस्को में कर्मचारी यूनियन बनाई है। अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है। कंपनियां अपने यहां यूनियन बनने नहीं देना चाहती, ऐसी किसी भी प्रयास को दबा देती है। इसी वजह से गूगल के कर्मचारियों ने गुप्त रूप से यूनियन बनाई और दिसंबर में पदाधिकारियों का चुनाव करके इसके नाम मालिकाना कंपनी अल्फाबेट के नाम पर अल्फाबेेट वर्कर्स यूनियन रखा।







खास बात यह है कि गूगल में करीब 2.60 लाख कर्मचारी स्थायी या संविदा पर काम करते हैं, इनमें से 225 की यूनियन को बहुत छोटा जरूर लेकिन एक शुरुआत समझा जा रहा है। यूनियन के उपाध्यक्ष व इंजीनियर चिवी शॉ ने कहा कि इसके जरिये प्रबंधन पर दबाव बनाकर कर्मचारियों की कार्यस्थल की समस्याएं दूर हो सकेंगी। उनका काम कर्मचारियों के वेतन से लेकर बड़े स्तर पर प्रभाव डाल रहे मुद्दों का समाधान करना होगा।





गूगल की पीपल्स ऑपरेशन निदेशक कारा स्लवरस्टीन ने कहा कि संस्थान ने हमेशा कर्मचारियों के लिए सहयोगपूर्ण और कमाई देने वाला माहौल बनाने की कोशिश की है। कर्मचारी श्रम कानूनों के तहत आते हैं, लेकिन संस्थान खुद उनसे बात करते समाधान निकालता रहेगा।





 
अमेरिका की श्रम नियामक संस्था ने गूगल पर आरोप लगाया है कि वो कर्मचारियों से गैरकानूनी तरीके से पूछताछ कर रहा है। इनमें से कई लोगों ने कंपनी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था और एक संगठन बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।






हालांकि गूगल का पक्ष है कि उसे यकीन है कि उसकी ओर से उठाए गए सभी कदम वैध हैं। बता दें कि टेक इंडस्ट्री जहां पेशेवर दक्षता, टारगेट और परफॉर्मेंस का बोलबाला रहता है, वहां पर लेबर यूनियन का बनना एक अहम घटनाक्रम है।






सॉफ्टवेयर कंपनियों में कम वेतन मुद्दा नहीं, क्योंकि यहां अच्छा वेतन मिलता है। लेकिन कर्मचारियों और प्रबंधन में अक्सर समाज, राजनीति और वैचारिक विवाद सामने आते रहे हैं। इनमें यौन शोषण और कार्यस्थल पर विविधता व भेदभाव शामिल है।






गूगल में यूनियन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसके नैतिक उपयोग, खुद चलने वाली कारों और इंटरनेट सर्च परिणामों में भेदभाव जैसे मुद्दों को प्रबंधन के सामने उठाने का अनुमान लगाया जा रहा है।







2018 में गूगल के 20 हजार कर्मचारी एक साथ कार्यालय से बाहर निकल आए और संस्थान द्वारा यौन शोषण के मामलों पर अपनाए जा रहे रवैये के खिलाफ विरोध व्यक्त किया।




जब गूगल ने रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर काम शुरू किया तो कर्मचारियों ने इसे अनैतिक मानते हुए अंदरूनी स्तर पर विरोध किया।





अमेरिकी कस्टम विभाग ने गूगल के साथ एआई तकनीक के जरिये प्रोजेक्ट शुरू किया तो कर्मचारियों ने फिर विरोध कि


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved