For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175993250
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

कोरोना न्यूज़: भारत में कुल मामलो की संख्या 85 लाख 53 हजार

Post Views 311

November 9, 2020

पिछले 24 घंटे में 45,903 नए मामले

देश में कोरोना के मामलो के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं। वहीं 490 लोग की कोरोना से मौत हो गई है। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं। वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है।
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 891 नए केस सामने आए। 688 मरीज ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 77 हजार 359 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 66 हजार 403 लोग ठीक हो चुके हैं। वही राजस्थान रविवार को 1872 लोगों पॉजिटिव आए है। 1813 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 310 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 92 हजार 945 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
बिहार में 801 लोग संक्रमित पाए गए। 825 मरीज ठीक हुए और आठ मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 22 हजार 612 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 14 हजार 736 मरीज ठीक हो चुके हैं।  
महाराष्ट्र में रविवार को 5585 संक्रमित मिले, 8232 ठीक हो गए और 125 की मौत हो गई। यहां अब तक 17 लाख 19 हजार 858 केस आ चुके हैं, 15 लाख 77 हजार 330 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 45 हजार 240 लोगो की मौत हो गई है। . 
उत्तरप्रदेश में रविवार को राज्य में 2247 लोग संक्रमित पाए गए। 1858 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। यहां अब तक 4 लाख 97 हजार 563 केस आ चुके हैं। इनमें से 4 लाख 67 हजार 108 मरीज ठीक हो चुके हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved