Post Views 11
September 6, 2018
जयपुर। जयपुर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बरसात हुई। मंगलवार व बुधवार को भी जयपुर में सुबह छह बजे बाद बरसात हुई थी। गुरुवार को सुबह 6:45 बजे तेज बरसात शुरू हुई जो सुबह 10 बजे तक चली। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही। जयपुर में सुबह 10 बजे तापमान 26 डिग्री रहा। नमी 80 प्रतिशत तो हवा की गति 16 किमी प्रतिघंटा रही।
राज्य में बादल छाए रहने के कारण ज्यादातार स्थानों पर न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रहा। बीती रात सबसे अधिक तापमान श्रीगंगागनर में 28.5 डिग्री तो सबसे कम तापमान माउंट आबू में 15.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में कहीं भी वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि शुक्रवार को बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved