For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106415927
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: विश्व जनसंख्या दिवस,अजमेर जिले को मिला राज्य स्तर पर सम्मान |  Ajmer Breaking News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, 298 बालिकाओं के मनाए जन्मोत्सव |  Ajmer Breaking News: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना, ब्लॉक विकास रणनीति (बीडीएस) के अनुमोदन की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: एलिवेटेड रोड राम सेतु ब्रिज पर अदालत की आदेश से फिर से शुरू हुआ आवागमन आरएसआरडीसी द्वारा दिया गया शपथ पत्र, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति की ओर से सांवरिया सेठ धार्मिक यात्रा शनिवार सुबह अजमेर जोन्सगंज से होगी रवाना |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्र संघ चुनाव जल्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से संबंधित पनी ग्राम चौक व्यापारिक संगठन और डिग्गी बाजार जनरल मर्चेंट के व्यापारियों ने रोष प्रकट किया और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन करके नारे लगाए |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाला गैंगस्टर जसवीर सिंह खरवा गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: गौरव यात्रा में पथराव से भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने; गहलोत बोले- वसुंधराजी की हिम्मत कैसे हुई कि मुझ पर पत्थर फिंकवाने के आरोप लगाए

Post Views 11

August 27, 2018

भाजपा के लोगों ने काले झंडे दिखाए : मेरे ऊपर लगाया गया आरोप भाजपा का राजनीतिक स्टंट है। आरोप में दम नहीं है। आईजी पुलिस ने कहा है कि कोई पत्थरबाजी नहीं हुई है। मीटिंग शांतिपूर्ण हुई। जिन लोगों ने नारेबाजी की या काले झंडे दिखाए वे भाजपा के लोग थे। मैंने सुना है कि पीपाड़ में 7 दिन तक धरना और भूख हड़ताल हुई। उसके आक्रोश में लोगों ने नारेबाजी की। वसुंधराजी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वे मुझे कह रही हैं यह मेरे इशारे पर हुआ। उन्हें मालूम है कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब वाजपेयी जी की रैली थी। मैंने उन लोगों को गिरफ्तार करवाया था जो आज उनके चहेते हैं। जालोर, पाली में लोगों ने इनकी हालत खराब कर दी। तब मैंने पुलिस की व्यवस्था की। वसुंधराजी जो महारानी साहिबा हैं, अभी तक घमंड में चल रही हैं। वे इस तरह के आरोप लगाती हैं कि किसी भी तरह से सहानुभूति बटोर करके वोट कैसे ले लूं। हम इस घटना की निंदा करते हैं। यात्रा के दौरान अगर किसी ने पत्थर फेंके हैं तो यह निंदनीय कृत्य है। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। घटनाक्रम में शामिल लोग कांग्रेस के नहीं हो सकते, हो सकता है यह भाजपा की ही चाल हो। लोकतंत्र हमेशा सहनशक्ति के जरिए चलता है। -अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved