Post Views 1201
July 13, 2017
3200 नए शिक्षक लगाए जाएंगे स्कूल और कॉलेजो में। इंजीनियरिंग कॉलेज की भी होगी काया पल्ट। महाविद्यालयों में भी बढ़ाई 20 प्रतिशत सीटें। भगवंत यूनिवसिटी को दिया है फर्जी डिग्री मामले में नोटिस।
राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि कॉलेज और स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए 3200 पदों की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृतियां 2008 के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। इससे शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार होगा और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
किरण माहेश्वरी ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी होने वाले बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के 8 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिलेबस के साथ साथ संसाधनों में भी व्यापक बढोतरी की जा रही ैह। इसके लिए राज्य सरकार ने 8 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।
कॉलेजों में कम सीटों से आ रही परेशानियां भी इसी सत्र से समाप्त हो जाएगी। सरकार ने कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढाने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेज की शिक्षा से वंचित नहीं होना पडेगा।
भगवंत यूनिर्विसिटी मामले में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए किरण माहेशरी ने कहा कि फर्जी डिग्री और वित्तिय अनिमितताओं की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने जांच के बाद भगवंत यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved