Post Views 861
June 21, 2017
सूचना केन्द्र में योग दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
सिटी रिपोर्टर- शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी वासुदेव देवनानी ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए भोजन और पानी की आवश्यकता है, उसी तरह स्वास्थ्य के लिए निरन्तर व्यायाम जरूरी है। व्यायाम के सभी प्रचलित तरीकों में योग सर्वाधिक गुणकारी और लाभदायक है। यह अपनी निरन्तरता मंे व्यक्ति को शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी इतना सशक्त कर देता है कि वह कैसी भी परिस्थितियों का सामना आसानी से कर सकता है।
शिक्षा राज्यमंत्राी देवनानी ने आज सूचना केन्द्र में योग दिवस पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व में आज योग सर्वाधिक प्रचलित है। पूरी दुनियां के लोग यह मान रहे है कि हमारा योग मानसिक और शारीरिक सबलता के लिए सर्वाधिक उपयोगी विधि है। हजारों सालों से योग भारतीय जीवन पद्धति का एक अंग रहा है । वर्तमान में इसे पूरी दुनियां में एक नई पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी को जाता है।
देवनानी ने कहा कि योग के साथ ही उससे संबंधित उपाय एवं जीवन शैली को भी जिया जाए तो मनुष्य को वांछित स्वास्थ्य फल प्राप्त होगा। योग रोग को तो दूर भगाता ही है, इससे तनाव एवं अन्य कमजोरियों से भी राहत मिलती है। योग के साथ आहार नियंत्राण और योग नियमों का पालन करना भी अति आवश्यक है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि योग आज हर घर तक पहुंच चुका है। लेकिन अभी भी इसे और अधिक प्रचारित व प्रसारित करने की आवश्यकता है। इसके लिए समय समय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ सत्यजीत आचार्य, डाॅ. हरिओम शर्मा, डाॅ. अनुराग शर्मा, मधुसूदन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। आमजन को मिलेगा नगर वन उद्यान एवं हर्बल गार्डन का तोहफा
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved