Post Views 1051
June 20, 2017
अजमेर। विश्व योग दिवस के मौके पर जिले भर में दो लाख से भी अधिक लोग इस बार योगभ्यास करेंगे। तीसरे विश्व योग दिवस के मौके पर पटेल मैदान में 12 हजार महिलाबी पुरुषों के उपस्थित होने का लक्ष्य रखा गया है। पटेल मैदान में बुधवार को प्रातः 6.30बजे से योग कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 बजे तक योगभ्यास करवाया जाएगा। पटेल मैदान में पहुंचने के लिए शहर में प्रशासन ने 52 बसों की व्यवस्था की गई है।
पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में एक प्रेसवार्ता में युवा भारत राजस्थान के सह राज्य प्रभारी व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट अजमेर के जिला संयोजक डाॅ मोक्षराज ने बताय कि इस बार जिले भर में योग दिवस पर तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले भर में 282 ग्राम पंचायतों पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले भर में पतजंलि के एक हजार योग शिक्षक योगभ्यास करवाएंगे। पतजंलि योग समिति द्वारा शारीरिक शिक्षकों तथा 50आयोर्वेदिक चिकित्सकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं 350 योग शिक्षक पहले से ही पतजंलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा प्रशिक्षित है। इस बार जिले भर में दो लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। योग दिवस पर पटेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी हजारों साधकों को पतजंलि योगपीठ हरिद्वार व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आम का जूस, आटा नूडल्स व ओरेंज तथा ऋीम बिस्किट वितरित किए जाएंगे तथा सभी कोयोग चार्ट भी प्रदान किया जाएगा। जिले भर में तहसील पंचायत समिति व उपखंड स्तर पर लगने वालेयोग शिविरों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सभी स्थानों पर योग शिक्षक नियुक्त कर दिए गए है।
शहर के सभी कर्मचारी पहुंचेगे पटेल मैदान योग दिवस पर 21 जून को पटेल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर में सेवारत सभी विभागों के कर्मचारी पहले पटेल मैदान पहुंचेंगे। यहां पर योगभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने अपने संस्थान में पहुंचेंगे। विद्यालयके शिक्षक प्रात पटेल मैदान में उपस्थिति देंगे। सभी विभाग के कर्मचारियों की यहाँ पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
योग दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन योग दिवस पर प्रातः 6.30से 8 बजे तक पटेल मैदान में सामूहिक योगभ्यस होगा। 11 से 1 बजे तक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में योग से संबंधित विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दौरान 11 से 1 बजे तक आयुर्वेद विभाग द्वारा योग व्ययाख्याँ एवं संगोष्ठी सूचना केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। इसमे मुख्य वक्ता श्रीमद दयानन्द आर्टस गुरुकुल ऋषि उद्यान के आचारी सत्यजीत होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धर्मेन्द्र गहलोत करेंगे तथा मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्राी वासुदेव देवनानी होंगे। इसी क्रम में साय 7 से 9 बजे तक आय्ाुर्वेद विभाग व पतजंलि योग समिति द्वारा सूचना केन्द्र में सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्य्क्ष जिला कलेक्टर गौरव गोयल करेंगे तथा मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी अनिता भदेल होगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved