Post Views 1251
June 20, 2017
सिटी रिपोर्टर-BSNL कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर आज कर्मचारियों की ओर से 1 दिन का धरना प्रदर्शन मंगल के कार्यालय पर आयोजित किया गया कर्मचारी के विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने BSNL प्रबंधन और केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी कर्मचारियों ने रोष देखा गया कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिनों में भूख हड़ताल और 27 जुलाई को 1 दिन पूरे देश में BSNL की सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव और सौतेलेपन का व्यवहार अपना रखा है धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने रोज का इजहार किया कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी एक बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा आज के धरने प्रदर्शन में स्थानीय मंडल की इकाई के कई नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved