Post Views 841
June 17, 2017
रिपोर्टर- नेपाल के दैलेख के आठबिस नगरपालिका-चार की कर्णाली नदी में यात्री बस सड़क से दो सौ मीटर नीचे गिर गयी। बस पर सवार 35 यात्रियों में से ग्यारह की मौत हो गयी। 16 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार नेपालगंज अस्पताल में जारी है।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक एकेन्द्र खड़का ने बताया कि कालिकोट से महेन्द्रनगर जाने के दौरान बस नेनाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिनमें पंचदेव नगरपालिका के 31 वर्षीय शिव नेपाली, उनकी पुत्री 10 वर्षीय रूपा कुमारी तूर्माखान नगरपालिका के 15 वर्षीय धीरेन्द्र विसी,कालिकोट के रास्कट नगरपालिका 7 निवासी 40 वर्षीय युवराज शाही ,23 वर्षीय प्रकाश शाही, वार्ड नंबर 6 की 21 वर्षीया कविता शाही सहित ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी।
घायलों में 16 यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनका उपचार जारी है । इस बाबत डी एम प्रकाश अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एम्बुलेन्स के साथ ट्राफिक पुलिस ,नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस स्ट्रेचर के साथ पहुंंच गई। मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस घटना को लेकर सभी स्थानीय अधिकारी अपने अपने स्तर से दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved