For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102333249
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के अजमेर आगमन पर अजमेर शहर युवा कांग्रेस द्वारा आदर्श नगर थाने के पास मंच बना कर जोरदार स्वागत किया ।  |  Ajmer Breaking News: देश के सत्ताधीश कर रहे संविधान को तोड़ मरोड़ कर  हमले-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन विभाग ने निकाली प्रभात फेरी,1944 में मुंबई में लगी भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अधिकारी और जवानों को दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज |  Ajmer Breaking News: मेघवंश समाज की आम सभा रविवार को पुष्कर के बाबा रामदेव मंदिर में अखिल मेघवंश महासभा संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष डा० राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर गोवलिया गाँव के रहने वाले हिसार में तैनात बीएसएफ के 22 वर्षीय जवान सागर सिंह रावत को सैन्य सलामी के साथ बीएसएफ के जवानों ने उनके पैतृक गांव में विदाई दी । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में संविधान निर्माता भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर अंबेडकर सेवा समिति की और से अंबेडकर सर्किल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई |  Ajmer Breaking News: 14.04.2025 को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय, अजमेर में अग्निशमन दिवस मनाया गया |  Ajmer Breaking News: प्रदेश सरकार चारागाह भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर मूक पशुओं का करें भला- चौधरी |  Ajmer Breaking News: कल भाजपा करेगी बूथ स्तर पर अंबेडकर जी को नमन व अब साहब की संगोष्टियां | 

राष्ट्रीय न्यूज़: वरदकर का इंडियन कनेक्शनः बहुत बातूनी है लिओ, परिवार के साथ आते हैं भारत

Post Views 791

June 3, 2017

रिपोर्ट- भारतीय मूल के समलैंगिक नेता लिओ वरदकर आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे। 38 साल के वरदकर आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे। वरदकर खुद को बहुत बातूनी मानते हैं। वो आयरलैंड के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को हराकर 60 फीसदी वोट हासिल किए हैं।  इसी के साथ उनको सत्ताधारी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी फाइन गेल का नेता चुन लिया गया है। वरदकर एक ऐसी शख्शियत हैं जो खुलेआम खुद को समलैंगिक कहते हैं। वह एंडा केनी की जगह लेंगे। लिओ के पिता मुंबई में डॉक्टर थे जो 1960 में यहां से आयरलैंड जाकर बस गए। उनका परिवार मूल रुप से गुजरात के वरद गांव का रहने वाला था। 

डबलिन में हुआ था जन्म

लिओ वरदकर का जन्म 18 जनवरी 1979 को डबलिन में हुआ था। वो एक समलैंगिक हैं। वरदकर पेशे से एक डॉक्टर हैं। वे 24 साल की उम्र में काउंसलर बने। उसके बाद 2007 में वे आयरलैंड की संसद के लिए चुन लिए गए। फिर 2011 में फाइन गेल पार्टी सत्ताधारी गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनी। जिसके बैद उन्हें ट्रांसपोर्ट, पर्यटन और खेल मंत्री बनाया गया। फिर वो स्वास्थ्य मंत्री भी बने। लिओ ने आयरलैंड में 1993 में समलैंगिक रिश्ते को अपराध मुक्त बनाया, इससे पहले यह गैर-कानूनी था। लेकिन संघर्ष फिर भी चलता रहा। आखिरकार साल 2015 में जनमत संग्रह से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने वाला यह पहला देश बना। 

वरदकर का भारतीय संबंध 

वरदकर की जीत से भारत में उनके परिवार ने भी जश्न मनाया। मुंबई में उनकी बहन (कज़न) और जानी-मानी डांसर शुभदा वराडकर ने कहा कि हम इस खबर से काफी खुश हैं। हम चुनावी अभियान और नतीजों पर नजर बनाए हुए थे। नतीजों की घोषणा होते ही हमने केक काटा और उनकी सफलता का जश्न मनाया। 

 परिवार के साथ भारत आते हैं वरदकर 
वरादकर के पिता अशोक मुंबई से आए एक डॉक्टर थे, जिन्होंने मरियम नाम की नर्स से शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात 1970 में इंग्लैंड में हुई थी। दोनों ने वहां शादी की लेकिन बाद में आयरलैंड आ गए और अपने परिवार का पालन पोषण डबलिन में किया, जहां वराडकर का जन्म हुआ। 
वरदकर का परिवार आज भी मुंबई आता है और कभी-कभी वरदकर भी आ जाते हैं। 

क्रिकेट टीम के साथ भारत आए थे वरदकर 
लियो वरदकर जब खेलमंत्री थे, तब वह आयरलैंड की क्रिकेट टीम के साथ मुंबई आए थे। हालांक उनकी टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली और वो लिग मुकाबले में हार कर वापस लौट गए। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved