For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 172334206
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

उदयपुर न्यूज़: पुलिस के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, कलेक्ट्रेट में सुंदरकांड का पाठ: सवीना CI को हटाने की मांग पर अड़े

Post Views 111

October 26, 2026

वकीलों का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना

अनिल वनवानी/उदयपुर। शहर में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह को हटाने की मांग को लेकर वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन भी वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के बाद वकीलों ने पुलिस की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। वकील साथी के रिश्तेदार के प्लॉट पर कथित पथराव और मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। वकीलों ने साफ कहा कि जब तक सवीना थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। देर शाम तक मांग पूरी नहीं होने पर वकीलों ने रात में कलेक्ट्रेट परिसर में ही रुकने की तैयारी की और सोने के लिए बिस्तर भी मंगवा लिए।


एसपी कार्यालय के नीचे धरना, पुलिस जाब्ता तैनात


वकील एसपी कार्यालय के ठीक नीचे दरियां बिछाकर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष भरत जोशी, राकेश मोगरा सहित कई वरिष्ठ वकील मौजूद हैं। वकीलों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर डीएसपी छवि शर्मा, डीएसपी रविन्द्र चारण सहित चार थानों के थानाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सवीना क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोग भी वकीलों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
प्लॉट पर सफाई के दौरान पथराव का आरोप
बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव चेतनपुरी गोस्वामी के अनुसार, पूरा विवाद साथी वकील राजेश जाजोदिया के रिश्तेदार देवेन्द्र अग्रवाल के गोविंद नगर स्थित प्लॉट से जुड़ा है। आरोप है कि कौशल आमेटा इस प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वकीलों के मुताबिक, रविवार को प्लॉट मालिक देवेन्द्र अग्रवाल और वकील वहां सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान कौशल आमेटा ने कथित तौर पर उन पर पथराव कर दिया।


थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप


चेतनपुरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि घटना की रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस की कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र में भूमाफिया सक्रिय हो रहे हैं। वकीलों की मांग है कि सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह को तत्काल थाने से हटाकर लाइन हाजिर किया जाए। इससे पहले रविवार शाम को भी वकीलों ने करीब तीन घंटे तक सवीना थाने का घेराव किया था। फिलहाल वकील अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। अब सबकी नजरें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved