For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 172334130
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

राजस्थान न्यूज़: अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर PNB के ATM में तोड़फोड़: खाते से पैसे कटे पर मशीन से नहीं निकला कैश, नशे में धुत युवक ने मोबाइल मारकर तोड़ी स्क्रीन; पुलिस ने दबोचा

Post Views 01

October 26, 2026

ब्यावर की बॉयलर फैक्ट्री में काम करते हैं आरोपी, यूपी के बुलंदशहर और पाली-जोधपुर के रहने वाले; पुलिस ने लूट की मंशा से किया इनकार

अजमेर (होराइजन हिंद न्यूज़):

राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड अजमेर के मुख्य गेट पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बैंक खाते से पैसे कटने और एटीएम से कैश बाहर न आने पर नशे में धुत एक युवक ने तैश में आकर अपने मोबाइल फोन से एटीएम मशीन की स्क्रीन पर जोरदार वार कर उसे चकनाचूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

3 बार कट गए पैसे, लेकिन नहीं निकला कैश

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 2:00 बजे तीन लड़के पैसे निकालने के लिए बस स्टैंड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में घुसे। इनमें से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु शर्मा ने अपने मोबाइल से क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर 1,000 रुपये निकालने का प्रयास किया। हिमांशु ने लगातार तीन बार पैसे निकालने की कोशिश की और तीनों ही बार उसके बैंक खाते से पैसे कट गए, लेकिन एटीएम से नकदी बाहर नहीं आई।

गुस्से में मोबाइल से फोड़ दी स्क्रीन

शराब के नशे में होने और खाते से पैसे कटने के बाद भी कैश न मिलने पर हिमांशु अपना आपा खो बैठा। उसने गुस्से में अपने हाथ में मौजूद मोबाइल फोन को पूरी ताकत से एटीएम की स्क्रीन पर दे मारा, जिससे डिस्प्ले स्क्रीन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। एटीएम में तोड़फोड़ होते देख आसपास खड़े ऑटो चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चंद मिनटों में पहुंची पुलिस, दोनों आरोपी हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस चंद मिनटों में मौके पर पहुंची और आरोपी हिमांशु शर्मा तथा उसके साथी भगवान राम (निवासी जोधपुर-पाली सीमा) को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक आईटीआई कर चुके हैं और ब्यावर के पास स्थित एक बॉयलर फैक्ट्री में काम करते हैं।

लूट की मंशा नहीं, 170 BNS में कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक जांच में किसी भी तरह की लूट या चोरी की मंशा सामने नहीं आई है। पूरी घटना नशे की हालत में पैसे कटने पर उपजे आक्रोश का परिणाम थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएस (शांति भंग) के तहत कार्रवाई की है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक और संबंधित एटीएम मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से नुकसान की लिखित रिपोर्ट मिलने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved