For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171795188
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के 9 शहरों के लिए 1,150 पीएम ई-बसें स्वीकृत, अब तक मिलीं 250: जयपुर को 550 में से 103 बसें मिलीं, 58 बगराना डिपो से चल रहीं

Post Views 01

October 24, 2026

जोधपुर को 125, अजमेर और कोटा को 100-100, बीकानेर को 75 और भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर व सीकर को 50-50 ई-बसें मिलनी हैं।

जयपुर। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान के नौ शहरों के लिए 1,150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इनमें से 250 ई-बसें ही राज्य को मिली हैं। जयपुर को अब तक 103 ई-बसें मिली हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक योजना के तहत शुरुआत में प्रदेश के आठ शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत हुई थीं, जिनकी संख्या अब बढ़ाकर 1,150 कर दी गई है। यानी 475 बसें अतिरिक्त मंजूर हुई हैं।

सबसे ज्यादा 550 बसें जयपुर के लिए

स्वीकृत बसों में सबसे ज्यादा 550 जयपुर के लिए हैं। जोधपुर को 125, अजमेर और कोटा को 100-100, बीकानेर को 75 और भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर व सीकर को 50-50 ई-बसें मिलनी हैं। स्वीकृत 1,150 में से 900 बसें अभी आनी बाकी हैं।

शहरस्वीकृत ई-बसें
जयपुर550
जोधपुर125
अजमेर100
कोटा100
बीकानेर75
भीलवाड़ा50
अलवर50
उदयपुर50
सीकर50
कुल (9 शहर)1,150

जयपुर में 58 बसें बगराना डिपो से चल रहीं

जयपुर को मिली 103 बसें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) को दी गई हैं। इनमें से 58 बसों का संचालन बगराना डिपो से हो रहा है, जबकि बाकी 45 बसें टोडी डिपो से जल्द शुरू की जाएंगी। बजट घोषणा 2025-26 के तहत जयपुर के लिए बाकी 450 ई-बसें और 50 डबल डेकर ई-बसें लेने की प्रक्रिया जेसीटीएसएल कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ई-बस में सफर करते हुए। (फाइल फोटो)

ई-बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और दूसरे सुरक्षा उपकरण लगे हैं। सरकार का कहना है कि इनसे वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए सफर सस्ता, आरामदायक और सुरक्षित होगा।

तीन नए डिपो के लिए जमीन आवंटित

जयपुर में बगराना, टोडी मोड़ और सांगानेर में ई-बसों के लिए डिपो बनाए गए हैं। इसके अलावा गोनेर के पास रलावता, अजमेर रोड पर खटवाड़ा और दिल्ली रोड पर अचरोल में डिपो के लिए राज्य सरकार जमीन आवंटित कर चुकी है। बस डिपो में चार्जिंग और बिजली से जुड़े ढांचे के लिए 60 करोड़ रुपए से ज्यादा और डिपो के सिविल ढांचे के लिए 53 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि केंद्र सरकार ने स्वीकृत की है।प्रदेश में ई-बसों की शुरुआत 20 जून को हुई थी, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 29 और भीलवाड़ा में 18 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved