For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166015871
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

राजस्थान न्यूज़: गांधी जयंती पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि: सचिवालय में रामधुन सुनी, गांधी सर्किल पर राज्यपाल के साथ अर्पित किए पुष्प

Post Views 01

October 2, 2026

गांधी जयंती पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने अपने राजकीय आवास पर श्रमदान किया। उन्होंने ‘सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार’ का संदेश

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को राजधानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सचिवालय में राम धुन

मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में आयोजित राम धुन कार्यक्रम में भजनों का श्रवण किया। इनमें महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ भी शामिल रहे।गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे।

गांधी सर्किल पर छात्राओं की प्रस्तुति

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने राम धुन की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान ,गांधी जयंती पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने अपने राजकीय आवास पर श्रमदान किया। उन्होंने ‘सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार’ का संदेश दिया।

157वीं और 122वीं जयंती

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था — इस लिहाज से यह उनकी 157वीं जयंती है। इसी तारीख को 1904 में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री की यह 122वीं जयंती रही। दोनों की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को एक साथ मनाई जाती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved