For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166002113
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

अजमेर न्यूज़: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन  

Post Views 01

October 2, 2026

चित्रांश समाज के लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सादगी और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन  

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अजमेर में श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। पिछले 23 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही यह वाहन रैली इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एच.के.एच. (HKH) पब्लिक स्कूल से हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बृजेश माथुर और वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर भी मौजूद रहे।
एच.के.एच. पब्लिक स्कूल से शुरू होकर यह रैली वैशाली नगर, शांतिपुरा, चौपाटी और जवाहर रंगमंच होते हुए कायस्थ भवन पहुँची, जहाँ कायस्थ सभा अजमेर द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
​पूरे मार्ग में विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों और कायस्थ समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का भव्य अभिनंदन किया गया।

श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति के महेंद्र स्वरूप माथुर ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा यह 24वीं वाहन रैली 2 अक्टूबर को निकाली गई है। हम लगातार 23 वर्षों से यह रैली निकालते आ रहे हैं।यह रैली एच.के.एच. पब्लिक स्कूल से शुरू होकर वैशाली नगर, शांतिपुरा, चौपाटी, जवाहर रंगमंच होती हुई कायस्थ भवन और अंत में शास्त्री नगर स्थित शास्त्री पार्क पहुँचकर एक सभा में परिवर्तित हुई। सभी चित्रांश बंधु बड़े हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाते हैं।मार्ग भ्रमण के बाद यह वाहन रैली शास्त्री नगर स्थित शास्त्री पार्क पहुँची, जहाँ यह एक जनसभा के रूप में संपन्न हुई। इस दौरान चित्रांश समाज के लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सादगी और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।शास्त्री जी के सिद्धांतों और उनके योगदान को नमन करते हुए चित्रांश समाज ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved