Post Views 01
October 2, 2026
पुष्कर में गांधी जयंती पर मनाई गई
अहिंसा के पुजारी हमारे राष्ट्रपिता और भारत रत्न महात्मा गांधी एवं पूर्वप्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर के नेतृत्व में रामधाम के पास महात्मा गांधी सर्किल पर मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी।इस दौरान वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया,जगदीश कुर्डिया जय कुमार वाल्मीकि,शरद वैष्णव,गोपाल तिलानिया, मधुसूदन पाराशर, विजय मुखर्जी, सुरेश पाराशर, रविन्द्र नागौरा, आलोक भारद्वाज,विलायत अली, महेश नायक, विकास मुखिया,पृथ्वीराज उदय, जितेन्द्र गहलोत,हुकमसिंह,सौरव त्रिपाठी,मदन सिंह, सोनू रावत, हेमंत गुर्जर, शुभम घारू, गोविंद घारू, कृष्णा घारू आदि मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved