For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165998638
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत।

Post Views 61

October 2, 2026

दो बहनें भी घायल, हादसे के बाद डंपर चालक फरार; पिता ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। दो बहनें भी घायल, हादसे के बाद डंपर चालक फरार; पिता ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

अजमेर। डीआरएम ऑफिस के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 9वीं कक्षा के छात्र यश लहरिया की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गुणगुण और खुशी घायल हो गईं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार पूस की कोठी निवासी यश अपनी बीमार बहनों को मोटरसाइकिल से दवा दिलाने ले जा रहा था। इसी दौरान जागीर धर्मशाला के पास डंपर चालक वाहन को रिवर्स ले रहा था। आरोप है कि इसी दौरान डंपर की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई और तीनों भाई-बहन घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक के फरार होने की बात सामने आई है।यश के पिता मुकेश लहरिया ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छह बच्चों में यश उनका इकलौता बेटा था। परिवार ने पुलिस से फरार चालक की तलाश कर मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved