For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165998516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज

Post Views 81

October 2, 2026

रिपोर्ट में आरोपी के भाई पर भी दुर्व्यवहार करने तथा कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज

अजमेर। कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका वर्ष 2020 में ब्यावर निवासी व्यक्ति से विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष से विवाद के बाद वह अजमेर स्थित अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अजमेर निवासी दिलीप भाट से हुई। आरोप है कि दिलीप ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और तलाक लेने के लिए उसे पति से अलग होने के लिए तैयार किया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया और करीब छह माह तक अपने घर में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी कथित तौर पर मुकर गया। विरोध करने पर मारपीट करने और पति व समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में आरोपी के भाई पर भी दुर्व्यवहार करने तथा कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved