Post Views 01
October 2, 2026
अजमेर: न्यायालय के आदेश पर संपत्ति और बैंक खातों से कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अजमेर। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने संपत्ति और बैंक खातों से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में रूपकिशोर सक्सेना समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में परिवादिया मिनाली सक्सेना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1, अजमेर के समक्ष परिवाद पेश किया था।
परिवाद के अनुसार, उनकी माता के निधन के बाद उनकी संपत्ति और बैंक खातों में दर्ज नॉमिनी तथा कानूनी वारिसों के अधिकारों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। परिवादिया ने आरोप लगाया कि माता की मृत्यु के बाद संपत्ति एवं बैंक खातों से संबंधित अधिकारों में कथित रूप से हेरफेर किया गया तथा उनके हिस्से की राशि को लेकर धोखाधड़ी की गई।परिवादिया के अनुसार, इस संबंध में पहले सिविल लाइंस और कोतवाली थाना पुलिस को शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय ने BNSS की धारा 175(3) के तहत कोतवाली थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यायालय ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा परिवादिया को FIR की प्रति नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved