Post Views 41
June 22, 2026
NSP छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा, पश्चिम बंगाल से दो शातिर गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर फर्जी आवेदन कर अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति राशि हड़पने वाले गिरोह का अजमेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने सोमवार शाम सिविल लाइंस थाने में पूरे मामले का मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि 2 जून 2025 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा थाने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें बताया कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में अजमेर के 30 शिक्षण संस्थानों के आवेदकों द्वारा एनएसपी पोर्टल पर गलत जानकारी देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करते हुए राजकोष में गबन किया गया है जिस पर मुकदमा नंबर 177 ऑब्लिक 2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया मामला राष्ट्रीय और राज्य लेवल से जुदा होने पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीट का गठन किया गया जिसमें इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर शिवम जोशी को बनाया गया उनके नेतृत्व में सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सघन अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला चकला गच निवासी से तबिबार रहमान पुत्र शामिरुद्दीन और काजीगच उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी साहनमाज पुत्र बिशुमोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 85 सिम कार्ड, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में 2100 बैंक खातों की जानकारी, 2000 आधार कार्ड और बड़ी मात्रा में डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई में एएसआई सुवालाल और कांस्टेबल समित सहारण का विशेष योगदान रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved