For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142435256
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 12वाँ योग दिवस रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजमेर अभियन्ता संस्थान का तीन दिवसीय योग कार्यक्रम संपन्न |  Ajmer Breaking News: ऎतिहासिक धरोहरों पर गूंजा योग का संदेश, युवाओं ने लिया ‘योग 365’ का संकल्प |  Ajmer Breaking News: नीट (यूजी) परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न, जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें कुल उपस्थिति 976 रही।  |  Ajmer Breaking News: योग केवल व्यायाम नहीं, समत्व और कर्मकुशलता का जीवन दर्शन है : भदेल ,प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व ने भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार किया |  Ajmer Breaking News: 21 जून 2026 को पूरे विश्व में मनाया 12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया योग |  Ajmer Breaking News: अजमेर में NEET-UG री-एग्जाम परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,15 केंद्रों पर 6231अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा | 

अजमेर न्यूज़: राजगढ़ धाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ

Post Views 51

June 21, 2026

राजगढ़ धाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ
 
भैरव धाम राजगढ पर आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में और मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजगढ़ आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा, योग प्रशिक्षक एकता रावत व रतनलाल सेन ने धाम पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास करवाया एवं योग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय योग अभ्यासिका तमन्ना टाँक ने विभिन्न योग कलाओ के साथ क्लासिकल म्युजिक थीम के माध्यम से प्रस्तुूति देकर श्रद्धालुओ को योग साधना के लिये प्रेरित किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर आए हुए सभी श्रद्धालुओं व भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों को शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, सुषमा व्यायाम सहित अन्य प्राणायाम करवाकर योग शिविर का समापन करवाया गया।  

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अजमेर के तत्वावधान में राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ
 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजगढ़ धाम पर केंद्र एवं राज्य सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आदेशानुसार जिला कलेक्टर अजमेर के निर्देशन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर के तथावधान में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ किया गया। संयुक्तनिदेशक जयप्रकाश चारण एवं उनकी टीम  ने धाम पर उपस्थित लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने नशे का त्याग कर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने की शपथ ली। मंदिर प्रबंधन की ओर से राहुल सेन के द्वारा सभी का अभिनंदन कर स्वागत किया गया।

करो योग, रहो निरोग -  चंपालाल महाराज 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पालाल महाराज ने धाम पर उपस्थित श्रद्धालु को आशीर्वचन में कहा कि सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए क्योंकि योग से शरीर स्वस्थ रहता है।

प्रवक्ता सेन ने बताया कि धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, विष्णु सेन, कपिल सेन, यश, वेदान्श, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, युवराज, वैभव, मिताली, वंशिका, प्रकाश रांका, सुनील रांका, शंकरनाथ, देवानन्द, राजू चावडा, आदि मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved