For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131549534
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी में महिला रेलवे कर्मचारी के सुने मकान को चोरों ने  निशाना बनाया लेकिन पड़ोसियों की जाग ही जाने से चोर बिना चोरी किए ही फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश | 

राजस्थान न्यूज़: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी से 8 घंटे पूछताछ, 960 करोड़ के टेंडरों पर एसीबी के तीखे सवाल

Post Views 11

May 10, 2026

(ACB) की विशेष जांच टीम (SIT) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी से शनिवार को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष जांच टीम (SIT) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी से शनिवार को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसआईटी ने उनके सामने 40 से अधिक सवाल रखे, जिनमें मुख्य रूप से टेंडर प्रक्रिया और कथित तौर पर चहेती कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

जांच एजेंसी ने विशेष रूप से 960 करोड़ रुपए के उन टेंडरों को लेकर सवाल किए, जिनमें ‘इरकॉन’ के कथित फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र के आधार पर ठेके हासिल किए गए थे। एसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि टेंडर आवंटन के दौरान किन अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी की और निर्णय प्रक्रिया में किसकी क्या भूमिका रही।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान महेश जोशी ज्यादातर सवालों पर अपना बचाव करते नजर आए। एसीबी अब उनके बयानों का विभाग से जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। माना जा रहा है कि जांच के आधार पर जल्द ही मामले से जुड़े अन्य बड़े अधिकारियों और व्यक्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

जांच का प्रमुख केंद्र इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से भेजी गई वह गोपनीय ई-मेल है, जिसमें कथित फर्जीवाड़े और फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्रों को लेकर चेतावनी दी गई थी। एसीबी अब यह कड़ियां जोड़ रही है कि गोपनीय चेतावनी के बावजूद संबंधित कंपनियों को करोड़ों रुपए के वर्क ऑर्डर कैसे जारी किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर महेश जोशी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। एसआईटी के सुपरविजन अधिकारी डॉ. रामेश्वर सिंह मामले के हर पहलू की निगरानी कर रहे हैं।

एसीबी की प्रारंभिक जांच और चार्जशीट के आधार पर संकेत मिले हैं कि यदि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप सिद्ध होते हैं तो महेश जोशी, सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की कठोर कारावास की सजा हो सकती है।

गौरतलब है कि बहुचर्चित 960 करोड़ रुपए के JJM घोटाले में एसीबी ने महेश जोशी को 7 मई को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 11 मई तक एसीबी रिमांड पर भेज रखा है। इससे पहले 9 अप्रैल को सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी भी इसी मामले में हो चुकी है और वे फिलहाल जेल में हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved