For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125667518
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर: विधानसभा, हाईकोर्ट और जिला एवं सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती पर भव्य आयोजन का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अंबेडकर की दूरदर्शिता से ही आज भारत की विश्व में पहचान - डॉ  मनोज बैहरवाल |  Ajmer Breaking News: दुनिया में अद्वितीय यज्ञ पुष्कर से स्वामी, अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का बड़ा बयान मंदिर दुकान नहीं, आराधना का केंद्र — पुष्कर में शंकराचार्य की सख्त टिप्पणी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के दिल्ली गेट के सामने स्थित गाछी मोहल्ले में सोमवार को क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत सोमवार सुबह ख्वाजा मॉडल स्कूल के पास मंदिर से पैदल घर लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल ले उड़े।   |  Ajmer Breaking News: ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर ठगी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अलवरगेट थाना पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेल मामले में डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ग्वालिया का नाडा रसूलपुरा में भीषण पानी की किल्लत के बीच ग्रामवासी कर रहे हैं त्राहि त्राहि  |  Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l | 

उदयपुर न्यूज़: “गहलोत राज में लूट, अब सुशासन!” – प्रो. गौरव वल्लभ का तीखा हमला

Post Views 171

April 14, 2026

कहा- गहलोत सरकार का फोकस MLA बचाने पर था

अनिल वनवानी / उदयपुर | उदयपुर में भाजपा नेता और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रो. गौरव वल्लभ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में “इंतजार शास्त्र” नहीं बल्कि “बाड़ेबंदी शास्त्र” चल रहा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पांच साल तक सरकार का मुख्य एजेंडा यही था कि विधायक कहीं भाग न जाएं।
वल्लभ ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान पेपर लीक के कई मामले सामने आए और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही। उन्होंने कहा कि उस समय मंत्री और विधायकों ने जमकर लूट मचाई, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने पेपर लीक के पूरे सिस्टम को खत्म कर दिया है और अब योग्य युवाओं को ही नौकरी मिल रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि गहलोत सरकार के दौरान रिफाइनरी, मेट्रो और ईआरसीपी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स क्यों पूरे नहीं हो पाए, जबकि अब मौजूदा सरकार उन्हें आगे बढ़ा रही है। वल्लभ ने कहा कि आज राजस्थान तेजी से विकास कर रहा है और निवेश लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेडा पर भी निशाना साधते हुए वल्लभ ने कहा कि उन्होंने “तीन बड़े पाप” किए हैं—झूठे आरोप लगाना, चुनावी माहौल को प्रभावित करना और संविधान को कमजोर करना। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गाँधी और अन्य वरिष्ठ नेता उनके बचाव में क्यों नहीं आ रहे हैं, और कहा कि कानून के तहत उन्हें सजा जरूर मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved