Post Views 51
April 13, 2026
साईबर अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए प्रदेश मुख्यालय के आदेशों पर जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर ठगी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अलवरगेट थाना पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया की बिहारीगंज निवासी रामगोपाल पाठक ने थाने पर शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को परिचित बताकर अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाया और मदद के नाम पर पेटीएम से पैसे ट्रांसफर करवाए। आरोपी ने फर्जी मैसेज भेजकर विश्वास में लिया, जिसके बाद पीड़ित ने चार बार में कुल 1 लाख रुपये भेज दिए।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों संजु और विमल कुमार को आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved