Post Views 41
April 13, 2026
ग्वालिया का नाडा रसूलपुरा में भीषण पानी की किल्लत के बीच ग्रामवासी कर रहे हैं त्राहि त्राहि
एकमात्र पानी की टंकी में सप्ताह में एक दिन पानी आने से रोज होते हैं लड़ाई झगड़ा, लोगों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी
ग्वालिया का नाडा रसूलपुरा में निवास करने वाले ग्रामीण इन दिनों गर्मी के बीच पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।लोगों का आरोप है कि गांव में मात्र एक पानी की टंकी है जिसमें सप्ताह में एक दिन ही पानी आता है। ऐसे में गांव की आबादी को देखते हुए पानी की काफी ज्यादा कमी रहती है। पानी भरने को लेकर रोज लड़ाई झगड़े होते हैं। कई बार जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों सहित प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन किसी के भी कान पर कोई जू नहीं रेंग रही। अभी चुनाव आएंगे तो लोग यहां वोट मांगने के लिए डेरा डाल लेंगे लेकिन उनकी पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं है। चुनाव जीतने के बाद 5 साल कोई झांकता तक नहीं है। ऐसे में ग्रामीण भीषण गर्मी के बीच पानी को लेकर त्राहि त्राहि कर रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved