Post Views 21
October 31, 2025
 
                            आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जनों ने मोनिया इस्लामिया स्कूल के बाहर लगे इंदिरा गांधी के भित्ति चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, 
स्वर्गीय इंदिरा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को किया याद
अजमेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा 31 अक्टूबर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बताया कि भारत की एकता और अखंडता को संजोय रखने के लिए जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त प्रगतिशील भारत का निर्माण किया ऐसी साहस की प्रतिमूर्ति भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री हमारे आदर्श इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जीवन लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी ने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खड़े होकर अपने जीवन का बलिदान दिया। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनके पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved