Post Views 131
April 10, 2025
उदयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का प्रकोप चल रहा है। उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में बायोलॉजिक पार्क में रहने वाले वन्यजीवों को भी भीषण गर्मी से बचाव की व्यवस्थाएं वन विभाग की ओर से की जा रही हैं। वन्यजीवों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। भालू को आइस्क्रीम दिया जा रहा है। वहीं लायन और टाइगर के भी खुराक ने बदलाव किया गया है। शाकाहारी तरबूज सहित अन्य फल दिए जा रहे हैं। इन वन्यजीवों के लिए हर साल अप्रैल की शुरुआत में कूलर और पंखे लगा दिए जाते हैं, लेकिन इस बार गर्मी जल्दी और तेज होने के कारण खानपान भी बदल दिया गया है। भालू को आइस्क्रीम मई से शुरू किया जाता है। लेकिन इस साल अप्रैल से ही शुरू कर दिया गया है। भालू के लिए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। यहां रोजाना सुबह आइस्क्रीम जमाते हैं और शाम को खिलाया जाता है। भालू भी इसे बड़े चाव से खा रहे हैं। यह आइसक्रीम पाश्चुराइस मिल्क, शहद, फ्रूट मिलाकर बायोलॉजिकल पार्क में ही जमाया जाता हैं। उल्लेखनीय है कि यहां के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बायोलॉजिकल पार्क में करीब 22 प्रजातियों के 180 वन्यजीव है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved