Post Views 41
February 4, 2025
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा सील ट्यूर 6 फरवरी को पहुचेंगा अजयमेरु राजस्थान की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के दर्शन करेंगे प्रतिनिधि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प "अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन" द्वारा 22 जनवरी से निकाली गई 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा" के अंतर्गत पूर्वोत्तर के 30 प्रतिनिधि विद्यार्थी 6 फरवरी प्रातः 6:00 बजे अजयमेरु पहुंचेंगे। सभी प्रतिनिधियों को अजयमेरु महानगर में कार्यकर्ताओं के परिवारों के साथ रखा जाएगा, जिससे उन्हें उत्तर भारत की विशिष्ठ पद्धति से परिचित कराया जा सके। इस दौरान वह अजयमेरु की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को जानने का अवसर प्राप्त करेगे। उल्लेखनीय है कि विविधता में एकता के मूल मंत्र को लेकर वर्ष 1966 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश के दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के नाम से एक अभिनव प्रकल्प प्रारंभ किया। SEIL के नाम से देशभर में परिचित यह प्रकल्प सरल एवं अधिकतम प्रभावी है जीवन की विविधताओं में निहित जीवन शैलियों की एकता विशेष रुप से सीमावर्ती प्रदेश के लोगों और देश के अन्य भू प्रदेशों में रहने वाले छात्रों की भावनात्मक एवं सांस्कृतिक एकता को निरूपित करना है। 22 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक आयोजित "राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025" में पूर्वोतर भारत के 256 छात्र एवं छात्राएं शेष भारत का भ्रमण करेंगे। अभाविप अजयमेरु महानगर मंत्री राजेन्द्र कालस ने कहा कि अजयमेरु पधारने वाले सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिये 09 फरवरी को "नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम" होगा, कार्यक्रम में अजमेर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष पूर्वोत्तर व राजस्थान की स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियां रहेंगी। शेष दिनों में ऐतिहासिक स्थान भृमण, शैक्षिक भ्रमण एवं भेंट आदि विषय रहेंगे। 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के महान व्यक्तित्वों के बारे में भी शेष भारत की जनता परिचित होंगी। तथा इस यात्रा में शामिल पूर्वोत्तर के युवा भारत की 'विविधता में एकता' के 'ब्रांड एबेसडर' सिद्ध हो रहे है।।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved