Post Views 41
February 4, 2025
सकल दिगंबर जैन समाज अजमेर द्वारा 5 और 6 फरवरी 2025 को आध्यात्मिक गुरु संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन
गुरु गुण अनुवाद महोत्सव जैन समाज याद करेगा अपने गुरु को
अजमेर में आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सकल दिगंबर जैन समाज अजमेर द्वारा गुरु गुण अनुवाद महोत्सव जैन समाज याद करेगा अपने गुरु को गुरु गुणानुवाद महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में दो गौरव यात्राएं निकाली जाएंगी, जो फव्वारा सर्किल कीर्ति स्तंभ पर एकत्रित होंगी। इसके बाद मेरवाड़ा स्टेट भागचंद की कोठी पर विशेष धर्मसभा का आयोजन होगा जिसमें जैन समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
दो गौरव यात्रा होंगी आकर्षण का केंद्र एक सुबह केसरगंज जैन मंदिर और दूसरी पार्श्वनाथ कॉलोनी, वैशाली नगर से प्रारंभ होगी।
पहली गौरव यात्रा उपाध्याय वृषभानंदजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में केसरगंज जैन मंदिर से निकलेगी, जबकि दूसरी गौरव यात्रा मुनि नीरज सागर महाराज और निर्मदसागर महाराज के सान्निध्य में पार्श्वनाथ कॉलोनी, वैशाली नगर से निकाली जाएगी। दोनों गौरव यात्रा का समागम दीक्षा स्थली महावीर सर्किल पर होगा साथ ही दोनों मुनि संघ का वात्सल्य मिलन भी होगा तत्पश्चात संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम स्थल भीलवाड़ा स्टेट प्रस्थान करेगी जहां गुरु गुडंवाद महोत्सव का अति भव्य आयोजन धर्म सभा के रूप में किया जाएगा।
आयोजन समिति के कुणाल जैन और पुखराज पहाड़िया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। इस मौके पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने तप, त्याग और धर्म के प्रचार-प्रसार से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनके समाधि दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी स्मृतियों को समर्पित होगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved