Post Views 51
January 9, 2025
तिरुपति (आंध्र प्रदेश): तिरुपति बालाजी मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर बुधवार रात 9:30 बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला मल्लिका भी शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा:
काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कतार में खड़े थे।
श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने के लिए कहा गया।
आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई।
भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और दम घुटने से मल्लिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना पर CM चंद्रबाबू नायडू का बयान:
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया।
फोन पर उच्च अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
सीएम गुरुवार को तिरुपति जाकर घायलों से मिलेंगे।
राहत कार्य जारी:
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय तेज किए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved