Post Views 211
July 3, 2024
जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2 फरवरी 2024 को वे मुख्यमंत्री बने थे।
चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है।इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इससे पहले रांची में मुख्यमंत्री के निवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved