Post Views 51
January 9, 2023
पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बासेली के युवराज फोर्ट पर 7 जनवरी शनिवार को हुए सवाई सिंह हत्याकांड मैं पुष्कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व मुख्य आरोपी सूर्य प्रताप सिंह को पुष्कर पुलिस ने 8 जनवरी की देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुष्कर पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल मुआयना करवा कर पूछताछ की तैयारियों में जुटी हुई है।
पुष्कर पुलिस ने मामले में जांच के लिए पुष्कर थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। जिसके चलते सवाई सिंह हत्याकांड के मामले में जांच के दौरान पुष्कर पुलिस को विनय प्रताप सिंह के बारे में जानकारी मिली। अजमेर पुलिस के ग्रामीण सीओ इस्लाम खान ने बताया कि सवाई सिंह हत्याकांड को अंजाम देने से पूर्व आरोपी सूर्य प्रताप और उसके भाई धर्म प्रताप ने अपने रिश्तेदार अजमेर पावर हाउस के पास ज्वाला प्रसाद नगर मजार पुलिस थाना अलवर गेट निवासी 21 वर्षीय विनय प्रताप सिंह पुत्र किशोर सिंह को मृतक सवाई सिंह की रेकी के लिए भेजा था। जिसे पुष्कर पुलिस द्वारा रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिया। इस दौरान सामने आया कि आरोपी विनय प्रताप द्वारा 7 दिनों तक मृतक सवाई सिंह की रेकी की गई। जिसका मेडिकल मुआयना करवा कर आज न्यायालय में पेश किया गया है । जहां से दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है । फिलहाल नामजद आरोपी धर्म प्रताप अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
अजमेर पुलिस के सीओ ग्रामीण इस्माइल खान ने बताया कि पुलिस मर्डर के इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति इख्तियार किए हुए हैं। जिसके चलते तकनीकी साक्ष्य, और मुखबीरो की सूचना के आधार पर मामले में विभिन्न टीमों के जरिए अजमेर सहित राजस्थान भर के विभिन्न इलाकों में दबिश दी जा रही है। सीओ ग्रामीण पुष्कर इस्लाम खान ने बताया कि मामले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल मुजरिमों को बख्शा नहीं जाएगा।
आरोपी के परिवार ने हत्याकांड और ब्लैकमेल कांड की सीबीआई जांच की मांग
आरोपी सूर्य प्रताप और धर्म प्रताप के परिजन पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में आ गए। और मीडिया के सामने अपनी बात रखी। सूर्य प्रताप की धर्मपत्नी नीमा सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले और पूर्व में हुए ब्लैकमेल कांड की जांच सीबीआई से की जानी चाहिए। उन्होंने अजमेर से पूर्व विधायक रहे राजकुमार जयपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सीबीआई से इस मामले की जांच करवाई जाएगी तो दोनों मामलों में सच सामने आ जाएगा। आरोपी के परिवार जनों ने बताया कि मामले में आरोपी धर्म प्रताप और सूर्य प्रताप को जबरन फंसाया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved