Post Views 121
January 8, 2023
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमे रविवार को अजमेर में निकाली गयी आध्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण जन आशीर्वाद रथयात्रा, अग्रवाल बंधुओं सहित आमजन ने जगह जगह की महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना व रथयात्रा का स्वागत सत्कार
अजमेर 8 जनवरी,अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर जिले के सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को अजमेर शहर में महालक्ष्मी जी के रथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः 10:00 बजे आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा की भव्य शोभायात्रा पद्मा डेयरी, सीताराम बाजार से प्रारम्भ हुई जो केसरगंज पुलिस चौकी, टीकमगंज, बाजे वाली गली, लाल कोठी, पड़ाव, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार, आगरा गेट महाराजा अग्रसेन सर्किल होते हुए महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। रथयात्रा में सबसे आगे ढोल, फिर घोड़े, डी जे, खुल्ली जीप व बैंड तथा उसके पीछे महालक्ष्मी जी का रथ चल रहा था रथ के पीछे सेंकड़ों की संख्या में अग्रबंधु, मातृ शक्ति व युवा नाचते कुदते व अग्रसेन जी तथा महालक्ष्मी जी के जयकारे करते हुए चल रहे थे। मंगल व अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा जुलूस को लेकर समाज बंधुओं, मातृ शक्ति व युवाओं सहित आमजन में भी काफी उत्साह का वातावरण देखने को मिला। पूरे शोभायात्रा मार्ग में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा व्यापारियों एवं आमजन द्वारा जगह जगह महालक्ष्मी जी की आरती, स्वागत सत्कार आदि कार्यक्रम किये गये। रथयात्रा का समापन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया गया समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग होंगे तथा संस्था प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग थे तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल व युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सनमति हरकारा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल ने की।
समापन कार्यक्रम व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, प्रदेश महामन्त्री दामोदर अग्रवाल, युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सनमति हरकारा, संस्था जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल व महिला जिलाध्यक्ष रेणु मित्तल ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व आध्य महालक्ष्मी जी व अष्ट महालक्ष्मी जी के विश्व स्तरीय भव्य मंदिर निर्माण कार्य से पूरे देश के अग्रजनों व आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अग्रोहा शक्ति पीठ में बनने वाले मंदिर की चौड़ाई, ऊँचाई व लंबाई 108 -108 फीट होगी जिसमें आध्य महालक्ष्मी जी की 108 किलो ठोस चांदी की मूर्ति लगेगी व उनका सिंहासन भी 108 किलो ठोस चांदी का होगा एवं अष्ट महालक्ष्मी जी की भी चांदी की प्रतिमाऐं लगेगी। वक्ताओं ने कहा की यह यात्रा दुनिया की पहली ऐसी यात्रा होगी जो भारत के हर गांव, कस्बे, शहर तक जायेगी। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन भव्य मंदिर को लेकर निकाली जा रही रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सभी जगह अग्रवाल बंधुओं के साथ ही आमजन भी महालक्ष्मी जी का पूजन व आरती कर रहे हैं वहीं मंदिर निर्माण के लिये अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था द्वारा जारी की गयी हुंडी लेने के लिये भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं तथा काफी संख्या में हुंडी वितरित की जा चुकी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved