Post Views 11
January 8, 2023
भिनाय पंचायत समिति की कनेई कलां एवं बड़ली ग्राम पंचायत के 120 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में काम करने की ली शपथ।
"सही तरह से लगा उच्च गुणवत्ता का आईएसआई मार्क का हेलमेट दुर्घटना में मृत्यु की संभावना 70 प्रतिशत तक कम करता हैं": प्रवेश सैनी (ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियर)
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत कनेई कलां एवं बड़ली के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम कनेई कलां एवं बड़ली ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 60-60 ग्रामीण युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में कार्य करने की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटना प्रदेश की मुख्य समस्याओं में से एक हैं इसलिए सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए हमें हर गांव से आगे आना होगा। साथ ही घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए उनके द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उनकी लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक एवं प्रशिक्षक श्री प्रवेश सैनी ने हेलमेट के आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का-4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट ही प्रयोग में लें। साथ ही बताया की राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट दिए जा चुके जो की आईएसआई मार्का व स्टीलबर्ड द्वारा निर्मित हैं व वजन भी लगभग 950 ग्राम हैं। सैनी ने कहा की सही तरह से लगा आईएसआई स्टेंडर्ड का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट दुर्घटना में मृत्यु की संभावना 70 प्रतिशत तक कम करता हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved