For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169722670
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महत्वपूर्ण सहयोग से बन सकता है भिक्षावृति मुक्त अजमेर-भावना गर्ग

Post Views 31

January 3, 2023

जिला कलक्टर के सभागार में विभिन्न विभागों के साथ श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महत्वपूर्ण सहयोग से बन सकता है भिक्षावृति मुक्त अजमेर-भावना गर्ग
जिला कलक्टर के सभागार में विभिन्न विभागों के साथ श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
            अजमेर 3 जनवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भिक्षावृति मुक्त अजमेर की बैठकको सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग ने कहा कि अजमेर को भिक्षावृति मुक्त बनाने में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने सुझाव दिया कि दरगाह बाजार क्षेत्र के मोती कटला और अन्दर कोट के ढाई दिन के झोपडा क्षेत्र में इन्दिरा रसोई बनवाने से इस अभियान को बहुत महत्व मिलेगा। परियोजना अधिकारी एडी एसजेईडीडॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए व्हाट्स अप ग्रुप बनाया गया है।इसमें जिले के समस्त उच्च अधिकारी भी जोडे गए है।इसलिए समस्त व्यापारी गण अपने अपने क्षेत्र में भिक्षावृति में लिप्त लोगो और उनके संगठन की सूचना उस ग्रुप में ही पोस्ट करने अथवा सम्बंधित थाने में सूचित करने पर भिक्षावृति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लिप्त पाये जाने वालो के विरूद्व कार्यवाही की जिम्मेदारी सम्बंधित थाना प्रभारी की होगा।
          परियोजना अधिकारी डा.अभिषेक गुप्ता ने भिक्षावृति मुक्त अजमेर अभियान की आज तक की समसत गतिविधियो और उससे सम्बंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भिखावृति से मुक्ति पाने वाले व्यक्ति के आवास एवं पुनर्वास की व्यवस्था अजमेर जिला प्रशासन और एनजीओ के माध्यम से की जायेगी।इसलिए केवल व्हाट्स अप ग्रुप में सूचना ,फोटो,वीडियो भेजने से भिक्षावृति में लिप्त पाए जाने वालो को समझाइश अथवा पुलिस कार्यवाही जिला प्रशासन स्तर पर की जायेगी।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी एवं अन्य पदाधिकारियो ने समसत व्यापारियों से और आम नागरिको से अपील की है कि नकद राशि की भीख का दान देकर भिक्षावृति को बडावा नही दे।
          इस अवसर पर एडीए के श्री अमानुल्ला खान,नगर निगम के श्री मुकुट बिहारी शर्मा, श्री विष्णु कुमार,आरएसआरटीसी के श्री लाजेन्द्र पाराषर, श्री योगेश कुमार खत्री,सरस डेयरी के श्री कुलदीप दिया,देवस्थान विभाग अध्यक्ष श्री गिरीश बच्चानी,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव श्री रमेश लालवानी, श्री सागर मीणा, श्री लोकेश सैनी,रणवीर सैनी आदि उपस्थित थे।सबने भिक्षावृति में लिप्त लोगो को नकद राशि में भीख नही देने और इस सम्बंध के अधिक से अधिक पोस्टर एवं स्टीकर बनवाकर लगवाने की अपील की गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved