For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169722669
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियोकांफ्रेंस के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

Post Views 11

January 3, 2023

बैठक में भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान जैसी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की हुई समीक्षा
        अजमेर 3 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियोकांफ्रेंस के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
        अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। पालनहार योजना से जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे को जोड़ा गया है। वर्तमान में भिक्षावृत्ति मुक्त राजस्थान के अंतर्गत अजमेर जिले में भी कार्य किया जा रहा है। बैठक में भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान जैसी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। इसका अंतिम चरण ओपन मीडिया चौलेंज पूर्ण होने के पश्चात अजमेर को भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि भिक्षावृति मुक्त उपखण्ड की घोषणा की समीक्षा की गई। इसके अन्तर्गत उपखण्ड अरांई, सावर, पीसांगन, रूपनगढ, टॉटगढ में भिक्षुकों की संभावना कम होने से उनके द्वारा भिक्षावृति मुक्त उपखण्ड की घोषणा करने, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग,नगरीय निकाय को जारी विस्तृत आदेश की पालना मे की गई कार्यवाही एवं प्रगति से अवगत करवाने, नगरीय निकायों को जिन भिक्षुकों को आश्रय स्थल पर ठहराया गया है, उनके लिए दोनों समय चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था करने के लिए, भिक्षुकों द्वारा आश्रय स्थल से पलायन को रोकने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए, चिकित्सा विभाग को आश्रय स्थल आजाद नगर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के माध्यम से नशे में लिप्त भिक्षुकों के ईलाज हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से आवश्यक ईलाज एवं दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया।
        इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चंद्र चौबीसा, तहसीलदार श्रीमती प्रीति चौहान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved