Post Views 531
January 3, 2023
पुष्कर तीर्थ नगरी में महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल विकास समिति के तत्वावधान में तिलोरा रोड स्थित सर्किल पर राष्ट्र की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ ने संबोधित करते हुये कहा कि सावित्रीबाई फूले ने महिला शिक्षा के साथ महिला अधिकारों पर जोर दिया है जिसके परिणामस्वरूप ही आज महिलाएं हर क्षेत्र में सर्वोच्च पदों तक पहुंच रही है। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में जन्मी सावित्रीबाई फुले की जयंती को पूरे भारत में मनाया जा रहा है फुले दंपति द्वारा किए गए कार्यों की 36 कौम के लोग सराहना कर रहे हैं। समिति के उपाध्यक्ष अजय सैनी ने ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से छात्रावास की स्थापना तथा सावित्रीबाई फुले के नाम से बालिका कन्या विद्यालय का नामकरण करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोंग्रेसी इंसाफ अली,खटीक महासभा के अध्यक्ष छीतरमल टेपण, समाजसेवी जगदीश कुर्डिया, पार्षद गोपाल तिलानिया, ग्राम पंचायत बांसेली के सरपंच ओम प्रकाश पंवार, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूलाल दगदी, सत्यनारायण भाटी, राजेंद्र महावर, रूपचंद मारोठिया,पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव,संजय जोशी,दामोदर मुखिया, बाबूलाल महावर,सत्यनारायण भाटी,पूनमचंद सत रावला, मालियान नवयुवक मंडल अध्यक्ष सीताराम सतरावला,घनश्याम भाटी, बंटी गहलोत, सुखाराम भाटी, सूरज दग्दी,राहुल उबाना, टीकम चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पुष्करवासी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved