Post Views 11
January 3, 2023
पुष्कर तीर्थ नगरी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के तत्वाधान में विवेकानंद संदेश यात्रा मंगलवार को पुष्कर पहुंची। यात्रा का पुष्प वर्षा एवं ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद के सचिव एडवोकेट मोहित पाराशर ने बताया कि अजमेर रोड चुंगी नाके से दुपहिया वाहन रैली के रूप में विवेकानंद संदेश यात्रा नगर के माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची।जहां नगर के गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् तथा भारत माता के जय घोष लगाए। एवं स्वामी विवेकानंद के मूल्यों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद ब्रह्मा मंदिर दर्शन उपरांत यात्रा मेड़ता के लिए प्रस्थान कर गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved