Post Views 11
January 3, 2023
पुष्कर तीर्थ नगरी में वैष्णव धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय दो दिवसीय भाजपा विस्तारक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो बार-बार मुख्यमंत्री दावे करते हैं,उनके दावों में दम नहीं है।वह कहते हैं कि सरकार रिपीट होगी,मुझे लगता नहीं क्योंकि कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नही किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन का यह अंतिम कालखंड होगा। गुटबाजी के सवाल पर पूनिया ने कहा कि जब कांग्रेस की गुटबाजी की तरफ चर्चा होती तो बीजेपी को भी उसमें शामिल कर लेते हैं। जबकि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है गुटबाजी कांग्रेस में हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि संविदा कर्मियों को नियमित करेंगे लेकिन वह संविदा कर्मी आज भी आंदोलनरत हैं। चिरंजीव योजना को ढोल पीटने वाली सरकार में जयपुर के सांगानेरी गेट के अस्पताल में किसी बच्चे को कोई कुत्ते नोच कर खा जाएं यह बानगी है। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत, देवीशंकर भूतड़ा,पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि,मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,अशोक रावत,अरुण वैष्णव, मनीष सोनी , पार्षद रोहन बोकोलिया,धर्मेंद्र नागोरा, विष्णु सेन, महेंद्र खंगारोत सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved