Post Views 11
January 3, 2023
आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पुष्कर में जनसुनवाई , पुष्कर सरोवर की महाआरती एवं ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना
अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने आज पुष्कर पहुंचकर जनसुनवाई की! कांग्रेश कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिशा निर्देश दिए! राठौड़ ने एक दिवसीय यात्रा के दौरान आज पवित्र पुष्कर सरोवर की महाआरती एवं ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना की एवं देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महाआरती में नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा टीकम शर्मा धीरज जादम नारायण दायमा बैजनाथ पाराशर भागचंद दग्दी गोविंद पाराशर हेमन्त जोधा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने सुरसुरा पहुंच कर तेजाजी महाराज के दर्शन किए। तेजाजी महाराज के दर्शन कर राठौड़ ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख शांति एवं उन्नति की कामना की । उन्होने रूपनगढ़ में जाट छात्रावास में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने शिरकत की। जाट छात्रावास में राठौड़ को शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट कर साफा पहना कर स्वागत किया। महान संत दादू दयाल जी की तपस्थली दादू दयाल धाम करड़ाला में साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पोषबड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम पंचायत नांद में नंदराय भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की।जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत ,निगम अध्यक्ष राठौड़ का आज ग्राम पंचायत तिलोनिया में युवा नेता भीम सिंह के नेतृत्व में, ग्राम पंचायत सुरसुरा में, रूपनगढ़ में, खाजपुरा में सहित कई गांवों में स्वागत एवं अभिनन्दन किया!
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved