For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169722539
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: जिला शाखा अजमेर कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने मंगलवार को नसीराबाद व केकड़ी में भ्रमण किया

Post Views 11

January 3, 2023

लगभग एक वर्ष पूर्व महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
जिला शाखा अजमेर कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने मंगलवार को नसीराबाद व केकड़ी में भ्रमण किया
बुधवार को किशनगढ़ में रहेगा रथयात्रा कार्यक्रम

अजमेर 3 जनवरी ,अग्रसेन महाराज की कर्मस्थली अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के दूसरे दिन मंगलवार सुबह नसीराबाद व शाम को केकड़ी में भव्य स्वागत किया गया । 
 अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। मंगल व अग्रवाल ने कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि अग्र विभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्ट लक्ष्मी मंदिर के प्रति 1 करोड़ अग्रवाल परिवारों को जोड़ना, अग्रवाल समाज को संगठित करके समाज की ताकत का परिचय देना, विश्व शांति एवं मानवमात्र के कल्याण का संदेश जन- जन तक पहुँचाना, देश में संस्कारित समाज का निर्माण करना, यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति को सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय करना, अग्रवाल- वैश्य समाज के स्वतन्त्रता सेनानी एवं महापुरुषों की जानकारी जन जन को देना तथा अग्रोहा को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना इस रथयात्रा के मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में देश के सभी अग्रवाल परिवारों के योगदान व आहुति के उद्देश्य से रथयात्रा के माध्यम से हुंडी के माध्यम से सहयोग राशि भी एकत्रित की जा रही प्रति हुंडी 500/- रुपये की बनवाई गयी है। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी व युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को रथयात्रा कार्यक्रम किशनगढ़ में रहेगा। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved