For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166146381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

अजमेर न्यूज़: महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे  विजय शर्मा ने अजमेर मंडल के दौरे के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर मंडल के अधिकारियों के साथ मंडल पर जारी विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की

Post Views 41

December 23, 2022

बैठक के दौरान मंडल पर लोडिंग, मंडल की आय, समय पालन, गतिशक्ति प्रोजेक्ट्स तथा टिकट चेकिंग सहित विभिन्न मदों पर चर्चा की गई

महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर दौरा, मंडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

दिनांक 23 दिसंबर 2022 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे  विजय शर्मा ने अजमेर मंडल के दौरे के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर मंडल के अधिकारियों के साथ मंडल पर जारी विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने विभिन्न विभागों परिचालन, वाणिज्य, सुरक्षा, संरक्षा, यांत्रिक, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित कार्यों के लक्ष्यों व कार्य निष्पादन के बारे में चर्चा की । महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे को बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल के विभिन्न कार्यों,गतिविधियों व उपलब्धियों  की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  राजीव धनखड़, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  अरुणांशु सरकार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/ गतिशक्ति  अनूप शर्मा अपर मंडल रेल प्रबंधक  संजीव कुमार तथा बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंडल पर लोडिंग, मंडल की आय, समय पालन, गतिशक्ति प्रोजेक्ट्स तथा टिकट चेकिंग सहित विभिन्न मदों पर चर्चा की गई । महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडल पर यात्री सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट्स को जल्दी से जल्दी पूरा करने, रेल गाड़ियों मे एम एस टी की सुविधा बढ़ाने के साथ ही लोडिंग तथा टिकट चेकिंग को और बढ़ाने पर जोर दिया और इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved