Post Views 11
December 23, 2022
सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय में 29 युवाओं का हुआ चयन
अजमेर 23 दिसम्बर। अजमेर जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों पर भर्ती के लिए पुष्कर रोड़ स्थित रोजगार कार्यालय मं् आयोजित प्लेसमेंट शिविर में 29 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री धर्मपाल मीना ने बताया कि एसएससीआई सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसी के द्वारा शुक्रवार को बेरोजगार 29 युवकों का सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाईजर के पदों के लिए चयन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved