For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166146378
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

अजमेर न्यूज़: वर्तमान सरकार के 4 वर्ष, प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, गिनाई 4 साल की उपलब्घियां

Post Views 41

December 23, 2022

राजकीय संग्रहालय में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया,अजमेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इनके साथ राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली भी उपस्थित रहे।

वर्तमान सरकार के 4 वर्ष
प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
गिनाई 4 साल की उपलब्घियां
      अजमेर 23 दिसम्बर। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने शुक्रवार को राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही अजमेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इनके साथ राज्य मंत्री श्री जगदीश राज श्रीमाली भी उपस्थित रहे।
     प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि प्रजातंत्र में जनकल्याण असिमित किया जा सकता है। राज्य सरकार ने गत चार वर्षों में इसी बात को केन्द्र में रखकर कार्य किया है। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी सरकार के बेमिसाल कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सार्थक सिद्ध हुई है। इन चार वर्षों में सरकार ने समस्त वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। योजनाओं तथा उनके लाभान्वितों की संख्या बहुत बड़ी है।
     उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ सफर आज बड़े मुकाम तय कर चुका है। पूर्व में जब विकसित देशों में निःशुल्क उपचार एवं पेंशन देने के सम्बन्ध में जानकारी मिलती थी तो आश्चर्य होता था। अब यह कार्य राजस्थान सरकार द्वारा भी किया जा रहा है। सरकार ने इससे आगे बढ़कर प्रत्येक व्यक्ति का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया है।  इससे सामान्य वर्ग के साथ-साथ गरीब वर्ग को भी लाभ मिला है। समस्त बीमारियों का उपचार राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क होने पर उच्च स्तरीय ईलाज सामान्य व्यक्ति की पहुंच में हुआ है।
      उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक रूपए किलो में अनाज उपलब्ध कराना बहुत बड़ा कार्य है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदा जाता है। इसके परिवहन एवं भण्डारण पर भी सरकार द्वारा व्यय किया जाता है। इस अनाज को सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों को एक रूपए किलो में उपलब्ध कराती है। यही वास्तविक जनकल्याण है।
      उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध हुआ है। ग्रामीणों के खाते में पैसा आने से बाजार में खरीददारी होती है। इस प्रकार धन का प्रवाह लगातार बना रहता है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के लिए भी इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना आरंभ की गई। इससे शहरी वर्ग को भी रोजगार मिला। साथ ही नगरीय निकायों को भी श्रमिक उपलब्ध हो गए। 
      उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का कोई मुकाबला नही है। इस योजना से उपचार कराने के लिए पड़ौसी राज्यों से व्यक्ति आते है। राजीविका में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से उत्पाद बनाकर नई मिशाल पेश की है। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद गुणवत्ता की दृष्टि से किसी भी नामी कम्पनी से बेहतर है। इन उत्पादों का उपयोग करने से महिलाओं में आर्थिक स्वालम्बन आएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved